छैला हादसे में घायल हैड कांस्टेबल ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 4

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2018 08:58 PM

death of injured head constable in road accident

छैला में हुए सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मनमोहन नामक व्यक्ति सी.आई.डी. हैडक्वार्टर में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने बुधवार को इसका आप्रेशन भी किया लेकिन 1.30 बजे आई.जी.एम.सी. में उसकी मौत हो गई।

शिमला: छैला में हुए सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।  मनमोहन नामक व्यक्ति सी.आई.डी. हैडक्वार्टर में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने बुधवार को इसका आप्रेशन भी किया लेकिन 1.30 बजे आई.जी.एम.सी. में उसकी मौत हो गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। फिलहाल आई.जी.एम.सी. में 10 लोगों का उपचार चल रहा है। कुछ घायलों का तो आई.सी.यू. में उपचार चल रहा है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आई.जी.एम.सी. में घायलों को देर रात लाया गया था।

शादी समारोह में जा रहे थे लोग
हादसा छैला पुल के पास हुआ था। टैम्पो ट्रैवलर में शिमला से ये लोग कोटखाई के चडिय़ाना गांव में एक प्रधान के बेटे के शादी समारोह में जा रहे थे लेकिन छैला पुल के पास पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए। पहले घायल ठियोग अस्पताल लाए गए थे लेकिन वहां से रात के समय ही सारे घायलों को आई.जी.एम.सी. रैफर किया गया। हादसे का मुख्य कारण क्या रहा है, फिलहाल पुलिस की मामले को लेकर छानबीन जारी है। वहीं हादसे का शिकार हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के भाई का भी शिमला के कनलोग में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आई.जी.एम.सी. में इनका चल रहा उपचार
आई.जी.एम.सी. में घायलों में इंद्र शर्मा (52), कल्याण सिंह (58), प्रताप सिंह (57), जोगिंद्र (64), सुरेंद्र गर्ग (49), रंजीव कुठियाला (53), सुखदेव (53), सुरेंद्र ठाकुर (54), मदन कलांटा (61) व सुधांशु (28) आदि शामिल हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है।

क्या कहते हैं डी.एस.पी. शिमला
डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि छैला हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे में कुल 4 मौतें हो गई हैं। घायलों का आई.जी.एम.सी. में उपचार चल रहा है। मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। आई.जी.एम.सी. में जो लोग घायल अवस्था में हैं, उनका चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!