मातम में बदलीं खुशियां : न्यूजीलैंड से मामा के लड़के की शादी में आए व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2022 11:08 PM

death of due to heart attack

न्यूजीलैंड से आए अश्वनी नैयर (42) का जिला मुख्यालय पर हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है। अश्वनी नैयर को क्या मालूम था कि वह अब वापस न्यूजीलैंड नहीं जा पाएगा। अश्वनी नैयर अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड से परिवार सहित आया...

हमीरपुर/नादौन (राजीव/जैन): न्यूजीलैंड से आए अश्वनी नैयर (42) का जिला मुख्यालय पर हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है। अश्वनी नैयर को क्या मालूम था कि वह अब वापस न्यूजीलैंड नहीं जा पाएगा। अश्वनी नैयर अपने मामा के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड से परिवार सहित आया हुआ था। गत रात्रि परिजनों के साथ काफी समय तक वार्तालाप करता रहा है और किसी को यह मालूम नहीं था कि अश्वनी के साथ आखिरी मुलाकात है। अश्वनी नैयर के नानके बड़सर में हैं। लड़के की बारात जिला मुख्यालय बासी पैलेस में आई हुई थी।

न्यूजीलैंड से अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे अश्वनी नैयर शादी समारोह का लुत्फ उठा रहे थे। शादी में लुत्फ उठाने के उपरांत वह परिवार सहित एक रिश्तेदार के घर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान शनिवार सुबह उनकी हृदय गति रुक गई, जिस पर उन्हें तुरंत मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अश्वनी नैयर न्यूजीलैंड में अपना व्यवसाय करते थे और आगामी 6 दिसम्बर को अपने परिवार सहित न्यूजीलैंड की वापसी थी। नैयर अपने पीछे 8 साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!