मृत चमगादड़ मिलने से लोगों में दहशत, निपाह वायरस की आशंका

Edited By Ekta, Updated: 25 May, 2018 03:15 PM

dead rearmouse meet from panic in people

मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के भोजपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई जब यहां चमगादड़ का मरा हुआ बच्चा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग, नगर परिषद और पशु पालन विभाग तथा मीडिया कर्मियों को दी। वन विभाग के रेंजर ऑफिसर विनोद...

सुंदरनगर (नितेश): मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के भोजपुर बाजार में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई जब यहां चमगादड़ का मरा हुआ बच्चा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग, नगर परिषद और पशु पालन विभाग तथा मीडिया कर्मियों को दी। वन विभाग के रेंजर ऑफिसर विनोद कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा और वेटनरी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


सीनियर वेटनरी ऑफिसर डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मंडी से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर चमगादड़ के सैंपल जांच के लिए पुना भेजने का निर्णय ले लिया गया है। स्थानीय निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि मरा हुआ चमगादड़ ईंटों के बनाए हुए एक ढारे की छत पर मिला है। उन्होंने बताया कि यह पहले से मरा हुआ था और इस चींटियां खा रही थी। लोगों को यह नहीं पता कि इस चमगादड़ की मौत कब हुई है।


आपको बता दें की निपाह वायरस से बचने के लिए पूरे हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है। सार्वजनिक जगहों पर पर्यटकों की जांच की जा रही है। निपाह वायरस से संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द और सर्दी-जुकाम जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। यह सभी लक्ष्ण सामान्य होते हैं और इसकी पहचान कर पाना मुश्किल होता है। प्रदेश में अभी तक निपाह वायरस के संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ निपाह से निपटने के लिए हिमाचल सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!