DC ऊना ने घर जाकर पूछा अर्जुन अवार्डी पद्मश्री चरणजीत सिंह का हाल

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2020 09:36 PM

dc una went home arjuna awardee padmashree charanjit singh

इंडिया हॉकी टीम के कप्तान रहे ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी पद्मश्री चरणजीत सिंह का कुशलक्षेम पूछने डीसी ऊना संदीप कुमार स्वयं उनके आवास पर पहुंचे। डीसी ने पद्मश्री चरणजीत सिंह न केवल हालचाल जाना बल्कि उन्हें आश्वास्त किया कि कफ्र्यू के दौरान उन्हें...

ऊना (सुरेंद्र): इंडिया हॉकी टीम के कप्तान रहे ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी पद्मश्री चरणजीत सिंह का कुशलक्षेम पूछने डीसी ऊना संदीप कुमार स्वयं उनके आवास पर पहुंचे। डीसी ने पद्मश्री चरणजीत सिंह न केवल हालचाल जाना बल्कि उन्हें आश्वास्त किया कि कफ्र्यू के दौरान उन्हें कोई दिक्कत न हो यह सुनिश्चित किया गया है। न केवल दवाइयां उनके आवास पर पहुंचाई जाएंगी बल्कि उनकी केयरटेकर को पास भी मुहैया करवाया गया। इस दौरान उन्हें मास्क भी प्रदान किए गए। डीसी ने कहा कि चरणजीत सिंह देश के लिए खेले हैं और वह हमारी विरासत हैं। वह हिमाचल और देश के गौरव हैं, ऐसे में उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!