इंदौरा में बनेगा मिनी सचिवालय, DC कांगड़ा ने प्रस्तावित भूमि का लिया जायजा

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 05:04 PM

dc kangra

इंदौरा में शीघ्र ही मिनी सचिवालय बनेगा और इसके लिए सरकार ने प्रशासनिक रूप से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बुधवार को डी.सी. कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने इंदौरा में सचिवालय निर्माण हेतु निर्धारित जगह का निरिक्षण किया।

इंदौरा (अजीज): इंदौरा में शीघ्र ही मिनी सचिवालय बनेगा और इसके लिए सरकार ने प्रशासनिक रूप से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बुधवार को डी.सी. कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने इंदौरा में सचिवालय निर्माण हेतु निर्धारित जगह का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, बी.डी.सी. चेयरमैन रजिंद्र पठानिया व एस.डी.एम. गौरव महाजन सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। डी.सी. ने इंदौरा में मिनी सचिवालय निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक व अन्य लोगों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

15 अगस्त, 2018 को सी.एम. ने की थी मिनी सचिवालय की घोषणा

बता दें कि इंदौरा में 15 अगस्त, 2018 को राज्य स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक रीता धीमान की मांग पर यहां मिनी सचिवालय की घोषणा की थी, जिसकी न तो अब तक कैबिनेट से स्वीकृति मिल पाई है और न ही इस दिशा में कोई अन्य कदम उठाया गया। विधायक ने उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में सी.एम. से बातचीत की थी, जिस पर जिला प्रशासन को सरकार के आदेशानुसार यहां आना पड़ा व सचिवालय भवन के प्रस्तावित उचित स्थान का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रदान करने के लिए कहा गया है। विधायक रीता धीमान की मानें तो मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में उक्त घोषणा को स्वीकृति मिल जाएगी।

गौसदनों का किया औचक निरीक्षण

डी.सी. कांगड़ा ने इंदौरा स्थित श्री बद्रीविशाल मंदिर की भूमि पर संचालित गौशाला व डमटाल में ठाकुर राम गोपाल मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर चल रहे गौसदन का औचक निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि बाईं अटारियां गौसदन का संचालन स्थानीय लोगों द्वारा जनसहयोग से किया जा रहा है, जिस पर डी.सी. ने इस गौसदन के विस्तारीकरण के साथ-साथ यहां और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गौसदन संचालकों से विस्तार से चर्चा की। वहीं डी.सी. कांगड़ा ने डमटाल में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने के पशुपालन मंत्रालय की प्रस्तावित योजना के मद्देनजर मंदिर ट्रस्ट व वन क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से इन  गौसदनों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के उपरांत इसके विस्तारीकरण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश सरकार के सहयोग से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे।

पशुओं को बेसहारा छोड़ा तो होगी कारवाई

डी.सी. कांगड़ा ने गौसदन संचालकों को पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाने तथा समय-समय पर मैडीकल जांच सुनिश्चित करवाने को कहा। उन्होंने एस.डी.एम. इंदौरा तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इन गौसदन पर निगरानी रखने व संभव सहयोग सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने बेसहारा पशुओं के कारण बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन तथा पंचायत प्रतिनिधियों को ऐसे पशुपालकों की पहचान करने तथा उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!