Edited By Swati Sharma, Updated: 28 May, 2026 11:45 AM

Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर विकास खंड की चनौल पंचायत के नतीजे इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां बहू और ससुर की जोड़ी ने एक साथ जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बहू नीलम...
Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर विकास खंड की चनौल पंचायत के नतीजे इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां बहू और ससुर की जोड़ी ने एक साथ जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बहू नीलम ठाकुर ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया है, वहीं उनके 96 वर्षीय ससुर शंकर सिंह ने चौथी बार लगातार उपप्रधान बनकर अपनी लोकप्रियता साबित की है।
96 वर्षीय शंकर सिंह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उनका चुनावी सफर वर्ष 1973 से शुरू हुआ था। वे पूर्व में पंचायत प्रधान भी रह चुके हैं और पिछले 16 वर्षों से लगातार उपप्रधान के पद पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति जज्बा क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है। वहीं, प्रधान चुनी गईं 53 वर्षीय नीलम भी राजनीति में कोई नया नाम नहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2010 में पहली बार प्रधान बनकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी, जिसके बाद 2015 में वे जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनी गईं। हालांकि, 2021 के चुनावों में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार जनता ने फिर से उन पर अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें पंचायत की कमान सौंपी है।
वहीं, इस जीत का सबसे रोचक पहलू दोनों की राजनीतिक विचारधारा है। बहू नीलम जहां भाजपा समर्थक मानी जाती हैं, वहीं ससुर शंकर सिंह कांग्रेस विचारधारा के करीब रहे हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें