बहू ने ससुर पर लगाया Rape का आरोप

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2019 04:40 PM

daughter in law accused of raping on father in law

भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति और सास को इससे अवगत करवाने के बावजूद उन्होंने चुप्पी साधे रखी। बात उसके ससुराल व मायके के क्षेत्र की पंचायतों तक भी पहुंची लेकिन...

बिलासपुर: भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति और सास को इससे अवगत करवाने के बावजूद उन्होंने चुप्पी साधे रखी। बात उसके ससुराल व मायके के क्षेत्र की पंचायतों तक भी पहुंची लेकिन दोनों पंचायतों ने लिखित कार्रवाई करने की बजाय उसे मायके भेजने का निर्णय सुना दिया। महिला ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू कर दी थीं अश्लील हरकतें

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि उसके मायके हमीरपुर जिला में हैं। उसकी शादी जुलाई, 2018 में भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। एक दिन वह रसोई में आग जला रही थी तो वहां पहुंचे ससुर ने उसे बदनीयती से छूना शुरू कर दिया। उसने सास को आवाज दी। इस पर ससुर वहां से चला गया। उसने सास को ससुर की हरकतों के बारे में बताया लेकिन सास ने यह कहकर उसकी बात अनसुनी कर दी कि उसका पति ऐसा नहीं कर सकता।

ससुर ने खेतों में किया दुराचार

कुछ दिन बाद वह अपने पति व ससुर के साथ खेतों में काम कर रही थी। ससुर ने उसके पति को पेड़ काटने के काम पर लगा दिया और किसी अन्य काम के बहाने उसे वहां से दूर ले गया। ससुर की गलत नीयत का एहसास होने पर उसने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार कर दिया। बाद में जब उसने अपने पति को घटना से अवगत करवाया तो उसने कुछ नहीं कहा। उसने सास से भी इस बारे बात की लेकिन सास ने फिर से यही कहकर बात टाल दी कि उसका पति ऐसा नहीं कर सकता।

गऊशाला में पति के सामने की अश्लील हरकतें

महिला के अनुसार कुछ दिन बाद उसकी सास दवाई लेने जबकि पति फसल के काम से बाहर गया था। वह अपने कमरे में मौजूद थी तो इसी दौरान ससुर ने मवेशियों को चारा-पानी देने का काम बताते हुए दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही वह अंदर आ गया और एक बार फिर उसके साथ जबरदस्ती की। पति के घर आने पर जब उसने आपबीती सुनाई तो उसने सबूत देने को कहा। कुछ दिन बाद वह गऊशाला में काम करने जा रही थी तो ससुर भी पीछे-पीछे आ गया। उसने अपने पति को इशारा करके उस ओर बुलाया। ससुर ने गऊशाला में भी उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसके पति ने भी यह सब देखा लेकिन बगैर कुछ कहे वहां से चला गया।

पति और सास की गैर-मौजूदगी में किया दुराचार

कुछ दिन पहले जब उसका पति और सास खेतों में गेहूं की थ्रैसिंग का काम कर रहे थे तो उनकी गैर-मौजूदगी में ससुर ने एक बार फिर से उसके साथ दुराचार किया। महिला के अनुसार कुछ दिन बाद उसने मौका मिलते ही अपने मायके में फोन किया। इस पर उसकी मां और कुछ अन्य रिश्तेदार वहां आए। उसने अपनी मामी की बहन को अकेले में सारी बात बताई लेकिन वह सबके सामने खुलकर नहीं कह पाई। मायके वालों ने उसके सास-ससुर को समझाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने मायके वालों को उसे ससुराल से ले जाने को कहा। मायके वालों ने इसे ससुराल में एडजस्टमैंट का मामला समझा और उसे समझाकर वापस चले गए।

दोनों पंचायतों ने मायके भेजने का सुनाया निर्णय

दूसरे दिन वह आधार कार्ड का बहाना बनाकर अपने पति के साथ मायके गई तथा सारी बात बताई। उसके मायके वाले पंचायत लेकर ससुराल आए। ससुरालियों ने भी पंचायत बुला ली। उसने सारी बात बताई लेकिन कोई लिखित कार्रवाई करने की बजाय दोनों पंचायतों ने उसे मायके भेजने का निर्णय सुना दिया। महिला ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस बारे एस.एस.पी. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 354ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!