4 पुलिस प्रशिक्षक केंद्रीय गृह मंत्री पदक से होंगे सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Mar, 2020 11:16 PM

daroh police instructor union home minister honored

प्रदेश पुलिस के 4 प्रशिक्षकों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए हुआ है। ये सभी प्रशिक्षक वर्तमान में पीटीसी डरोह में तैनात हैं।

डरोह, (अजय): प्रदेश पुलिस के 4 प्रशिक्षकों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए हुआ है। ये सभी प्रशिक्षक वर्तमान में पीटीसी डरोह में तैनात हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018-19 में पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु देशभर के 277 जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए ये पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जिसमें हिमाचल पुलिस के 4 पुलिस प्रशिक्षक भी शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा सम्मान

एसआई राकेश कुमार
जिला चम्बा निवासी एसआई राकेश कुमार इतिहास विषय में एम.फिल. हैं। वर्ष 1988 में प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए। वर्ष 1992 में बतौर हैड कांस्टेबल और उसके बाद 2008 में एएसआई पदोन्नत हुए। वर्ष 2015 में एसआई पदोन्नत होने के बाद एचपीआईपीएस अकादमी डरोह में सेवाएं दे रहे हैं। अप्पर क्लास कोर्स में भी राकेश कुमार आल राऊंड प्रथम रहे हैं। इसके अलावा इन्हें डीजीपी डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब इन्हें इंडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

एसआई अमर नाथ

एसआई अमर नाथ जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं। इन्होंने भी वर्ष 1988 में पुलिस परिवार में शामिल होकर अपना सफर शुरू किया और विभिन्न पदोन्नतियां प्राप्त कर वर्तमान में एचपीआईपीएस अकादमी डरोह में बतौर एसआई अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें इंडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

हैड कांस्टेबल डुमा राम

हैड कांस्टेबल डुमा राम जिला मंडी के निवासी हैं। वर्ष 1993 में पुलिस में भर्ती होने के बाद वर्ष 2003 में यूएसी कोर्स और वर्ष 2011 में वैपन कोर्स पास किया। वर्तमान में यह पीटीसी डरोह में बतौर आऊट डोर प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। डुमा राम को डीजीपी डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। आऊट डोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अब इन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जा रहा है। 

हैड कांस्टेबल अमर नाथ

हैड कांस्टेबल अमर नाथ जिला बिलासपुर से संबंध रखते हैं। वर्ष 1993 में प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे, वर्ष 1999 में ड्रिल कोर्स किया। इसके बाद वर्ष 2003 में लोअर कोर्स पास किया जिसमें आल राऊंड वैस्ट रहे। अब एचसी अमर नाथ को आऊट डोर प्रशिक्षण मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!