Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2021 06:29 PM
थाना डमटाल के मुख्य आरक्षी विकास गुलेरिया पर आधारित पुलिस टीम ने रांची मोड डमटाल के समीप भाटिया स्टोन क्रशर के पास एक व्यक्ति अविनाश कुमार गांव व डा. छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा से 6.87 ग्राम हैरोइन बरामद की।
डमटाल: थाना डमटाल के मुख्य आरक्षी विकास गुलेरिया पर आधारित पुलिस टीम ने रांची मोड डमटाल के समीप भाटिया स्टोन क्रशर के पास एक व्यक्ति अविनाश कुमार गांव व डा. छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा से 6.87 ग्राम हैरोइन बरामद की। थाना डमटाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि डमटाल पुलिस ने अपना गश्त अभियान चलाते हुए रांची मोड़ के पास एक व्यक्ति से 6.87 ग्राम हैरोइन बरामद की है। उसके खिलाफ डमटाल थाना में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।