Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Aug, 2017 01:39 PM
चंबा के खैरी-सुंडला मार्ग पर तलेरू झरने के नीचे चौहड़ा डैम में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
चंबा: चंबा के खैरी-सुंडला मार्ग पर तलेरू झरने के नीचे चौहड़ा डैम में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शव को पुलिस ने हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है, महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस थाना खैरी में फोन के माध्यम से डैम में शव के तैरने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद शव को डैम से निकाला
इस दौरान पुलिस ने देखा कि डैम में महिला का शव पानी के ऊपर तैर रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को डैम से निकाला। पुलिस ने बताया कि उक्त मृतक महिला की उम्र 30 से 40 साल के बीच लग रही है। उसकी दाहिनी टांग पर निचली तरफ नाइलोन की काली डोरी बंधी है। पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज टांडा भिजवाया गया है।