Edited By kirti, Updated: 17 Mar, 2019 02:07 PM
हिमाचल प्रदेश के तमाम जिलों में एक माह पहले से भारी बारिश के दौर के चलते कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थी। जिसके चलते डलहौजी-सलूणी मार्ग बहाल नहीं हुआ है।
चंबा(बयूरो) : हिमाचल प्रदेश के तमाम जिलों में एक माह पहले से भारी बारिश के दौर के चलते कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थी। जिसके चलते डलहौजी-सलूणी मार्ग बहाल नहीं हुआ है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 से अधिक दिनों से मार्ग बंद हुआ है।
जिसके घरों के लिए सामग्री या मूलभूत समान को लाने के लिए 50 से 60 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके वाया खैरी और चम्बा जाना पड़ रहा है। जो काफी दूर है ऐसे में लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं एनएचपीसी और लोकनिर्माण विभाग के आपसे मतभेद से मार्ग बहाल नहीं हुआ है विभाग से मांग करते है जल्द मार्ग बहाल हो।