घुमारवीं में गोलगप्पे बनाते समय फटा सिलेंडर, घर का सारा सामान जलकर राख

Edited By kirti, Updated: 11 Sep, 2018 02:53 PM

cylinder cracked while making golgappe

सोमवार को घुमारवी शहर में दकड़ी चौक से कुछ ही दूरी पर बाहरी राज्य के लोग जो गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाते थे उनके कमरे में अचानक गैस का सिलेंडर लीक हो गया है। जिस कारण अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस का सिलेंडर उस समय लीक हुआ जब वह गोल गप्फे बना...

घुमारवीं(मुकेश):सोमवार को घुमारवी शहर में दकड़ी चौक से कुछ ही दूरी पर बाहरी राज्य के लोग जो गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाते थे उनके कमरे में अचानक गैस का सिलेंडर लीक हो गया है। जिस कारण अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस का सिलेंडर उस समय लीक हुआ जब वह गोल गप्फे बना रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह आग गीता राम पुत्र सुरज पाल गांव नझरोल डा. करनपुर तहसील बिसौरी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के किराए के कमरे मे लगी। गीता राम की पत्नी गोल गप्फे बना रही थी तो अचानक रेगूलेटर के पास से एक दम गैस लीक हो गई और पूरे कमरे में आग लग गई। आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया तथा खिड़कियों के दरवाजे भी जल कर राख हो गए हैं।

यह आग सबसे पहले पड़ोस की रहने वाली महिला कश्मीरा देवी ने देखी तो किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड भी मौका गवाए तुरंत घटना स्थल पर पंहुच गई और आग पर काबू पा लिया तथा कमरे से सिलेंडर को खुले स्थान पर फैंक दिया। लोगो ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर न पंहुचती तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। घुमारवी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगजनी मे लगभग पच्चास हजार का नुकसान हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!