Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2022 06:30 PM
विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद साइबर क्राइम से जुड़े मामले उठे। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के फर्जी अकाऊंट बनाकर शातिर पैसे मांग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अश्लील क्लिपिंग भेजने से 4 से 5 लोगों की जान गई : लखनपाल
शिमला (कुलदीप): विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद साइबर क्राइम से जुड़े मामले भी उठे। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के फर्जी अकाऊंट बनाकर शातिर पैसे मांग रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सदन में मामला उठाया कि सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में सोशल मीडिया पर कई लोगों को अश्लील क्लिपिंग भेजी गई हैं। ये अश्लील क्लिपिंग सोशल मीडिया से उनकी फोटो उठाकर बनाई गई हैं। लोगों से धन की मांग की जा रही है, जिस कारण 4 से 5 लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग के इस तरीके को रोकने के लिए सरकार प्रभावी पग उठाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार इसे लेकर सभी प्रभावी कदम उठाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here