Cyber Crime : महिला के खाते से हैदराबाद में निकले इतने हजार रुपए

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jul, 2017 01:19 AM

cyber crime  thousands of rupees removed of woman  s account in hyderabad

झंडूता क्षेत्र की एक महिला साइबर क्राइम के तहत लूट का शिकार हो गई। इस महिला के बैंक खाते से शातिरों ने 10 हजार रुपए की निकासी कर ली.....

बिलासपुर: झंडूता क्षेत्र की एक महिला साइबर क्राइम के तहत लूट का शिकार हो गई। इस महिला के बैंक खाते से शातिरों ने 10 हजार रुपए की निकासी कर ली व इस महिला को उसका पता तक नहीं चल पाया। झंडूता के बकैण गांव निवासी महिला समीना देवी ने बताया कि वह किसी काम से नालागढ़ गई थी, वहां उसने पी.एन.बी. के ए.टी.एम. से अपने हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के खाते से ए.टी.एम. कार्ड की मदद से कुछ राशि निकालनी चाही। उसने ए.टी.एम. का प्रयोग किया लेकिन राशि नहीं निकली जिसके बाद वह वहां से चली गई। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल फोन पर उसके खाते से 10 हजार रुपए की निकासी का मैसेज आया जिसे देखकर वह दंग रह गई। 

खाते की बकाया राशि चैक की तो उड़े होश
महिला के अनुसार वह तुरंत उसी ए.टी.एम. पर पहुंची व उसने वहां अपना खाते की बकाया राशि चैक की तो उसके होश उड़ गए। खाते से 10 हजार रुपए की निकासी हो चुकी थी। महिला ने बताया कि उसने संबंधित बैंक प्रबंधन को मामले की सारी जानकारी दे दी है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। महिला ने बताया कि ए.टी.एम. रूम में लगे कैमरे में भी उसे पैसे न मिलने की पुष्टि हुई है। महिला का यह भी कहना है कि बैंक अधिकारियों ने उसे बताया है कि उसकी राशि नालागढ़ ए.टी.एम. से नहीं अपितु हैदराबाद से निकाली गई है तथा वह साइब्रर क्राइम का शिकार हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!