Edited By Jinesh Kumar, Updated: 01 Nov, 2018 03:48 PM
केंद्रीय सुशासन एवं शोध समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र ङ्क्षसह रवि ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार जिला कांगड़ा के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के जल्द निर्माण के लिए पूरी तरह संजीदा है व इसके शिलान्यास के लिए देहरा व...
देहरा (जोशी): केंद्रीय सुशासन एवं शोध समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार जिला कांगड़ा के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के जल्द निर्माण के लिए पूरी तरह संजीदा है व इसके शिलान्यास के लिए देहरा व धर्मशाला में औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनावों से पहले सीयू के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो सके। उन्होंने सीयू के निर्माण में हुई देरी के लिए पूरी तरह कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि नीचे व ऊपर के हिमाचल की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने जिला कांगड़ा के लोगों को भी बांटने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सीयू के निर्माण को लेकर ठोस पहल की जिसका नतीजा बहुत जल्द सामने आने वाला है।
सीयू से देहरा का होगा विकास
पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि सीयू के निर्माण से देहरा क्षेत्र का विकास होगा व प्रदेश के युवाओं को इससे काफी फायदा मिलेगा। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि देश के लोगों को कांग्रेस व भाजपा की राजनीति में अंतर समझ आ गया है।