CCRC नशे की रोकथाम के लिए छेड़ेगा अभियान

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 21 Sep, 2018 06:33 PM

crime control going to start campaign to control drug

अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने कहा कि आजकल के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं व इस बढ़ते नशे के व्यापार पर नियंत्रण के लिए हमारी टीम मिलकर अभियान चलाएगी और समाज में युवाओं को जागरूक करेगी,...

ज्वालामुखी (नितेश) : अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने कहा कि आजकल के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं व इस बढ़ते नशे के व्यापार पर नियंत्रण के लिए हमारी टीम मिलकर अभियान चलाएगी और समाज में युवाओं को जागरूक करेगी, ताकि उनका भविष्य सुधारा जा सके। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने शुक्रवार को ज्वाला मां के दर्शन किए। इस बीच उन्होंने पत्रकारों के साथ रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पुलिस और जनता के सहयोग से कार्य करती है, समय-समय पर कई कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। इसके तहत हमारे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ प्रत्येक जिले में महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कांगड़ा में भी अपराध नियंत्रण शाखा द्वारा कई जागरूक कर्यक्रम किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!