Edited By kirti, Updated: 16 Aug, 2019 04:37 PM
क्या आप जानते हैं कि आप जो फेसपैक अपने चेहरे पर लगाते हैं और जो शैंपू अपने बालों में लगाते हैं। उन्हें जल्द ही गोमूत्र का इस्तेमाल कर बनाया जाएगा। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगे लेकिन यह सच है। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम...
ज्वालामुखी (पंकज) : क्या आप जानते हैं कि आप जो फेसपैक अपने चेहरे पर लगाते हैं और जो शैंपू अपने बालों में लगाते हैं। उन्हें जल्द ही गोमूत्र का इस्तेमाल कर बनाया जाएगा। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगे लेकिन यह सच है। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम बढाने वाली हैं। बता दें कि ज्वालामुखी के समीप अध्वानी पंचायत में है उसकी काम तो पिछली सरकार के समय 2017 में ही पूरा हो गया था जोकि अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। लेकिन प्रदेश सरकार अब जगह-जगह आवारा पशुओं के लिए गौसदन खोल रही है। जिसके चलते ज्वालामुखी में जल्द ही अध्वानी और लुथान में गौसदन तैयार किए जाएंगे।
इस बात की जानकारी ज्वालामुखी मंदिर मां के दर्शनों को पहुंचे गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काऊ सेंचुरी को गौ विज्ञान केंद्र कहा जाएगा। जिसमें गौमूत्र से शैम्पू, साबुन और फेसपैक बनाए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ज्वालामुखी में जल्द ही गौ सेवा सदन कार्य करना शुरू कर देंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा अभयारण्य बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार गोवंश को आश्रय देना ही गौ सेवा आयोग का असल मकसद है। इस मौके पर उन्होंने ज्वालामुखी नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी को भी फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि ज्वालामुखी गौ सदन अब तक क्यों नहीं चला है जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द दूर करके गो सदन को 2 महीने के अंदर अंदर चलाया जाए इसके लिए वह खुद जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति से बैठक करेंगे।