रिश्ते हुए तार-तार, चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हैवानियत का शिकार (Video)

Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2019 08:48 PM

झंडूता क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगा है। मैडीकल जांच में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न...

बिलासपुर: झंडूता क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगा है। मैडीकल जांच में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत न केवल मामला दर्ज कर लिया बल्कि तुरंत हरकत में आते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

आरोपी ने खेतों में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार झंडूता क्षेत्र में एक परिवार का मुखिया पिछले कई वर्षों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर है। उसकी पत्नी ही मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही है। इस दंपति के 3 बच्चों में से 16 साल की बेटी द्वारा महिला पुलिस थाना बिलासपुर में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार गत 27 अगस्त को वह खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद धमकी देकर वहां से चला गया। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसका मैडीकल करवाया। मैडीकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एफ) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

आरोपी पर पहले भी लगा था दुराचार का आरोप

जांच के दौरान पता चला कि मदन लाल नामक आरोपी युवक रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई है। वहीं सूत्रों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले भी इस युवक पर इसी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का आरोप लगा था लेकिन उस समय लोक-लाज व रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया था। वहीं डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!