Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2020 03:51 PM
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहीं भंडारे तो कहीं शिव भोले का प्रशाद (घोटा) बांटा जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के मालरोड में एक दंपति पर शिव भोले के प्रशाद (घोटा) का रंग कुछ ऐसा चढ़ा कि...
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहीं भंडारे तो कहीं शिव भोले का प्रशाद (घोटा) बांटा जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के मालरोड में एक कपल पर शिव भोले के प्रशाद (घोटा) का रंग कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने मालरोड के बीच ठुमके लगाने शुरू कर दिए।
कपल शिव घोटा के नशे में धुत्त होकर नाचता-गाता रहा, जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी हैरान रह गए। उक्त कपल ने कुछ ज्यादा ही मात्रा में शिव भोले का प्रशाद (घोटा) ले लिया था।