कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट: जयराम

Edited By Ekta, Updated: 19 Apr, 2019 06:24 PM

corruption in both congress policy and intention jairam

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी रहा है। इसी तरह कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी रहा है। इसी तरह कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव नए भारत की भूमिका को तय करेंगे और ऐसे में जनता के पास भाजपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की तरफ से गत 5 वर्षों में किए गए विकासात्मक कार्यों से जनता भली-भांति परिचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई दशकों तक भारत में सत्तासीन रहकर केवल निजी हितों को प्राथमिकता देकर जनता को गुमराह किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सदा देश हितों की रक्षा की है तथा लोगों का उनमें विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदैव हिमाचल व प्रदेशवासियों के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया है। प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान की है तथा विकासात्मक कार्यों को नई गति प्रदान की है। यह केंद्र सरकार के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, जलापूर्ति और पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देकर नरेंद्र मोदी की तरफ से दी गई उदार आर्थिक सहायता के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत 5 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!