Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2020 05:40 PM
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को मारवाड़ी बैरियर पर दौलतपुर पुलिस को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, आईटी सैल प्रभारी अनिल डढवाल, आईटी सैल अध्यक्ष भूपेंद्र डढवाल भी उपस्थित...
गगरेट (ब्यूरो): गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को मारवाड़ी बैरियर पर दौलतपुर पुलिस को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, आईटी सैल प्रभारी अनिल डढवाल, आईटी सैल अध्यक्ष भूपेंद्र डढवाल भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात कोरोना वॉरियर्स की भूमिका अदा कर रहे अस्पताल कर्मियों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें इस संकट की घड़ी में डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके बाद विधायक अपनी टीम सहित गगरेट अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बीएमओ एसके वर्मा को शॉल देकर सम्मानित किया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को फूल देकर सम्मानित किया और पुष्पवर्षा की। वहीं गगरेट अस्पताल के बाद उन्होंने आशा देवी बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे पुलिस एवं स्वस्थ कर्मियों को सम्मानित किया तथा एसएचओ हरनाम सिंह को भी शॉल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक ने स्वस्थ कर्मियों और पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी इस संकट की घड़ी में योद्धा बनकर हर सहाय-असहाय की हरसम्भव मदद कर रहे हैं। उन्होंने सभी बुद्धिजीवियों, समाजसेवकों, राजनीतिज्ञों एवं समर्थ लोगों से इस संकट की घड़ी में सरकार की मदद का आग्रह किया।