कोरोना का खौफ: फिलहाल कांगड़ा में नहीं सुनने को मिलेगी ट्रेनों की छुकछुक

Edited By kirti, Updated: 20 Mar, 2020 06:13 PM

corona s awe trains will not be heard in kangra at the moment

शुक्रवार रात 12 बजे से कांगड़ा जिला में चलने वाली सभी रेल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगामी आदेशों तक कांगड़ा जिला में रेल की छुकछुक सुनने को नहीं मिलेगी। पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर भी ट्रेन नहीं दौड़ेगी।

धर्मशाला :  शुक्रवार रात 12 बजे से कांगड़ा जिला में चलने वाली सभी रेल सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगामी आदेशों तक कांगड़ा जिला में रेल की छुकछुक सुनने को नहीं मिलेगी। पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर भी ट्रेन नहीं दौड़ेगी। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के संभावित खतरे व लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीमांत पंजाब राज्य से कांगड़ा जिला में चलने वाली सभी रेल सेवाओं की आवाजाही पर आज मध्य रात्रि 12 बजे से आगामी आदेशों तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि सीमांत राज्यों में इस बीमारी के कुछ मामले ध्यान में आने के कारण ऐतिहातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी राज्यों से आने वाले लोग विशेषकर भिखारी व अधिकतर प्रवासी लोग रेल मार्ग से ही यात्रा करते हैं, जिस कारण इस महामारी की आशंका हमेशा बनी रहती है। उन्होंने लोगों से इस महामारी से लड़ने के लिए उनसे सहयोग की अपील की है। 

वहीं, डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के संभावित खतरे के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में कांगड़ा जिला में घरेलू और विदेशी सैलानियों के प्रवेश पर आगामी आदेशों तक पूर्ण रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ जमा ना हो, इसके लिए पहले ही प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के सभी प्रवेश द्वारों पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की पूर्ण जांच करने के बाद ही उनका जिला में प्रवेश सुनिश्चित बनाया गया है। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी दी है कि कोरोना बीमारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जिला में चलाए जा रहे सभी प्रशिक्षणों, कैंपों को भी अस्थाई तौर पर आगामी आदेशों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!