जानिए किस जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी चुने पंचायत प्रतिनिधि

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 20 Jan, 2021 12:56 PM

corona infected persons also exercised franchise in mandi district

मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के द्वितीय चरण में 188 पंचायतों में चुनाव संपन्न हो गए।

मंडी (ब्यूरो) : मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के द्वितीय चरण में 188 पंचायतों में चुनाव संपन्न हो गए। दूसरे चरण के चुनाव में 3 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकास खंड में सुंदरनगर, धर्मपुर और गोपालपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने वोट डाला। दूसरे चरण में कुल 2,56,455 मतदाताओं में से 2,09,368 ने मतदान में भाग लिया, इनमें 1,08,258 महिला और 1,01,110 पुरुष मतदाता रहे। इस तरह जिला में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण में कुल 81.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत 84.07 और पुरूषों का मतदान प्रतिशत 79.19 रहा।
सराज ब्लॉक मतदान में सबसे आगे
दूसरे चरण में भी विकास खंड सराज में सबसे अधिक 88.72 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 11851 मतदाताओं में से 10514 ने मतदान किया, जिनमें 5408 पुरूष तथा 5106 महिला मतदाता थे। विकास खंड करसोग में 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 24604 मतदाताओं में से 20880 ने मतदान किया, जिनमें 10452 पुरूष तथा 10428 महिला मतदाता थे। विकास खंड चौंतड़ा में 75.70 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 20730 मतदाताओं में से 15693 ने मतदान किया, जिनमें 7054 पुरूष तथा 8639 महिला मतदाता थे।
विकास खंड बालीचौकी में 85.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 18573 मतदाताओं में से 15892 ने मतदान किया, जिनमें 8207 पुरूष तथा 7685 महिला मतदाता थे। विकास खंड गोहर में 87.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 18521 मतदाताओं में से 16164 ने मतदान किया, जिनमें 7989 पुरूष तथा 8175 महिला मतदाता थे। विकास खंड द्रंग में 77.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 22725 मतदाताओं में से 17669 ने मतदान किया, जिनमें 8506 पुरूष तथा 9163 महिला मतदाता थे।
विकास खंड सुन्दरनगर में 82.58 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 31572 मतदाताओं में से 26072 ने मतदान किया, जिनमें 12623 पुरूष तथा 13449 महिला मतदाता थे। विकास खंड बल्ह में 84.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 26906 मतदाताओं में से 22803 ने मतदान किया, जिनमें 11025 पुरूष तथा 11778 महिला मतदाता थे।
विकास खंड धर्मपुर में 77.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 25786 मतदाताओं में से 19149 ने मतदान किया, जिनमें 8810 पुरूष तथा 10339 महिला मतदाता थे। विकास खंड सदर में 84.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 26334 मतदाताओं में से 22247 ने मतदान किया, जिनमें 10749 पुरूष तथा 11498 महिला मतदाता थे। विकास खंड गोपालपुर में 77.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 28853 मतदाताओं में से 22285 ने मतदान किया, जिनमें 10287 पुरूष तथा 11998 महिला मतदाता थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!