Edited By prashant sharma, Updated: 16 May, 2021 01:50 PM
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आ रही है।यहां एक कोरोना संक्रमित शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय ये शख्स बीती 14 मई को कोरोना संक्रमित पाया गया था।
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आ रही है।यहां एक कोरोना संक्रमित शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय ये शख्स बीती 14 मई को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद से घर पर ही आइसोलेट था। आज उसने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक ब्रह्म लाल उर्फ ब्रह्मू जिसकी माता का बचपन में ही निधन हो गया था। उसके बाद उसका पालन-पोषण इसके नाना मंसाराम निवासी गांव साई फरडे डाकघर मंडी मानवा जिला बिलासपुर ने किया था। ब्रह्म लाल अब स्थायी रूप से राजपुरा पंचायत में चंगर पादसी नामक जगह पर परिवार सहित रह रहा था। परिजनों ने उसे जब फंदा लगाए हुए देखा तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले आए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।