पीटरहॉफ में हुई कोर ग्रुप की बैठक, भाजपा के नए अध्यक्ष पर हाईकमान लगाएगा मोहर

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2019 11:39 PM

core group meeting in hotel peterhoff

हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर अब हाईकमान 20 दिसम्बर के बाद मोहर लगाएगा। नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चयन को लेकर शिमला पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर की होटल पीटरहॉफ में कोर ग्रुप के...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पर अब हाईकमान 20 दिसम्बर के बाद मोहर लगाएगा। नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चयन को लेकर शिमला पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर की होटल पीटरहॉफ में कोर ग्रुप के साथ बैठक हुई, जिसमें सभी दावेदारों के नाम को लेकर मंत्रणा हुई। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कोर ग्रुप के सभी सदस्यों से किसी एक नेता के नाम को सामने रखने को कहा। कोर ग्रुप बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भाग लिया।

नड्डा, शांता और अनुराग नहीं ले पाए बैठक में भाग

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त एवं कार्पाेरेट मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर व्यस्तता के चलते इस बैठक में भाग नहीं ले पाए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अपने परिवार के साथ दक्षिण भारत के दौरे पर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षक अब इन तीनों नेताओं से इस विषय को लेकर राय लेंगे। इस तरह कोर ग्रुप सदस्यों से हुई मंत्रणा की रिपोर्ट केंद्रीय पर्यवेक्षण पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे, जहां पर राष्ट्रीय कोर कमेटी अलग से चर्चा करेगी। राष्ट्रीय कोर कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा अन्य नेता भाग लेकर किसी एक नाम पर अपनी मोहर लगाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं ये नाम

उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में इस समय त्रिलोक जम्वाल, राम सिंह, रणधीर शर्मा, कृपाल परमार और डॉ. राजीव भारद्वाज का नाम शामिल है। इसी तरह यदि मंत्रिमंडल से अध्यक्ष बनाने की दिशा में बात आगे बढ़ी तो, विपिन सिंह परमार और बिक्रम सिंह के नाम पर मोहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली लौटेंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय समिति की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक भी जाएंगे, ऐसे में एक बार फिर से मुख्यमंत्री की केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ इस विषय को लेकर मंत्रणा हो सकती है। मुख्यमंत्री 20 दिसम्बर को वापस शिमला लौटेंगे।

अध्यक्ष व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा : सत्ती

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोर ग्रुप बैठक में नए अध्यक्ष के नाम के अलावा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई है। अब केंद्रीय पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।

कोर ग्रुप ने रखा अपना पक्ष : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव व राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर के साथ कोर ग्रुप बैठक में चर्चा हुई है। अब पार्टी हाईकमान की तरफ से जल्द प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!