सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भरी सभा में दे डाला ये विवादित बयान (Viedo)

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2019 04:12 PM

शिमला संसदीय क्षेत्र से 2 बार सांसद रह चुके वीरेंद्र कश्यप को अब देश की हालत पता चल पाई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान की खुद ही पोल खोलते हुए सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में अभी भी इतनी गरीबी है कि महिलाओं के पास अपना तन ढकने के लिए भी कपड़े तक...

नाहन (सतीश): शिमला संसदीय क्षेत्र से 2 बार सांसद रह चुके वीरेंद्र कश्यप को अब देश की हालत पता चल पाई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान की खुद ही पोल खोलते हुए सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में अभी भी इतनी गरीबी है कि महिलाओं के पास अपना तन ढकने के लिए भी कपड़े तक नहीं है और मजबूरन उन्हें नग्न अवस्था में रहना पड़ता है। शिलाई उपमंडल के रोनहाट में 2 दिवसीय स्वास्थ्य मेले के दौरान सांसद वीरेंद्र कश्यप यह बात कही। सांसद ने बताया कि देश के कई राज्यों में हालात इतने गंभीर हैं कि घर में अगर 3 महिलाएं हैं तो उनमें से 2 नग्न अवस्था में रहती हैं क्योंकि सिर्फ एक महिला के तन को ढकने के लिए ही कपड़ा उपलब्ध हो पाता है, ऐसे में राष्ट्रव्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के असल मायने और अभियान की हकीकत क्या है यह सांसद साहब खुद ही जनसभा को संबोधित करते हुए बता गए।

हिंदुस्तान की 22 करोड़ आबादी रोज भूखे पेट रहने को मजबूर

भावुक होते हुए शिमला के सांसद ने बताया कि आज भी हिंदुस्तान की 22 करोड़ आबादी रोज भूखे पेट रहने को मजबूर है। गरीबी इतनी चरम पर है कि लोग अपने लिए दो वक्त के खाने तक की व्यवस्था करने में भी असमर्थ हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनसभा में उपस्थित लोगों को जानकारी दी और लाभ प्राप्त कर चुके लोगों के अनुभवों के बारे में भी बताया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!