उपभोक्ताओं की जेबें होंगी ढीली, सस्ते राशन के डिपुओं में अब महंगा मिलेगा राशन

Edited By Simpy Khanna, Updated: 22 Nov, 2019 03:15 PM

consumers  pockets will be loose

सस्ते राशन के डिपुओं में इस बार राशनकार्ड धारकों को महंगा राशन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने तेल व दालों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इसी माह में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से राशन वितरित किया जाएगा।

चंबा (ब्यूरो): सस्ते राशन के डिपुओं में इस बार राशनकार्ड धारकों को महंगा राशन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने तेल व दालों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इसी माह में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से राशन वितरित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। सरकार ने डिपुओं में मिलने वाले कड़वे तेल की कीमत में 3 रुपए जबकि रिफाइंड में 2 रुपए बढ़ौतरी की है। उपभोक्ताओं को डिपुओं में पहले कड़वा तेल 72 रुपए लीटर के हिसाब से मिलता था। अब 75 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह रिफाइंड तेल कीमत पहले 70 रुपए थी। अब 72 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

सबसे ज्यादा बढ़ौतरी उड़द की दाल में की गई है। उड़द की दाल पहले उपभोक्ताओं को 35 रुपए प्रति किलो वितरित की जा रही थी, लेकिन सरकार ने अब इसकी कीमत में एक साथ 15 रुपए की वृद्धि कर दी है। इसके अलावा मूंग दाल भी उपभोक्ताओं को 10 रुपए महंगी मिलेगी। सिर्फ चने की दाल की कीमत 5 रुपए कम हुई है। दाल चना पहले उपभोक्ताओं को 35 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दी जा रही थी। अब यह दाल 30 रुपए कर दी गई है। राशन की खेप गोदामों में पहुंचना शुरू हो गई है। जल्द डिपुओं में सप्लाई पहुंच जाएगी।

इसके बाद उपभोक्ताओं को राशन वितरण कर दिया जाएगा। इसी हफ्ते उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व मध्य वर्ग के लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं के अंत्योदय, बी.पी.एल., ए.पी.एल. व आई.आर.डी.पी. कार्ड बनाए हैं लेकिन अब इन कार्ड पर भी उपभोक्ताओं को महंगा राशन मिलेगा। देश में चल रहे मंदी के दौर में सस्ते राशन की कीमतों में एकाएक वृद्धि से गरीबों पर महंगाई की मार पड़ेगी। प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!