Edited By Vijay, Updated: 31 Jan, 2019 10:20 PM
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में शराब के जखीरे के साथ देहरादून निवासी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से शराब को देहरादून ले जाया जा रहा था। एस.एच.ओ....
नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में शराब के जखीरे के साथ देहरादून निवासी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से शराब को देहरादून ले जाया जा रहा था। एस.एच.ओ. कालाअंब संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने नाके के दौरान मोगीनंद में एक गाड़ी की जांच की तो गाड़ी से 28 पेटियां शराब की बरामद हुईं जोकि चंडीगढ़ से संबंधित थीं। पुलिस ने देहरादून निवासी अभिषेक व सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।