Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2022 11:03 PM
जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने मानपुरा के गांव कसोंबवाल में एक व्यक्ति को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 किलो 824 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान तरसेम वार्ड-6...
नालागढ़ (आदित्य): जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने मानपुरा के गांव कसोंबवाल में एक व्यक्ति को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 किलो 824 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान तरसेम वार्ड-6 टांडा खोली तहसील कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बद्दी पुलिस की माइनिंग डिटैक्टिव टीम ने बुधवार को यूपी के रहने वाले व्यक्ति के पास 6.525 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र कुमार निवासी गांव पठड़ी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उक्त आरोपी काे बद्दी के वार्ड नंबर-2 से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here