Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2018 04:10 PM
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड अहम भूमिका निभाएगी। यह बात हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद से महासचिव पद पर पदोन्नत होने के बाद पहली बार सिरमौर पहुंचे ओ.पी. ठाकुर ने कांग्रेस भवन नाहन में कही।
नाहन (सतीश): आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड अहम भूमिका निभाएगी। यह बात हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद से महासचिव पद पर पदोन्नत होने के बाद पहली बार सिरमौर पहुंचे ओ.पी. ठाकुर ने कांग्रेस भवन नाहन में कही। इस दौरान उनका एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युकां द्वारा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
आमजन तक पहुंचाई जाएंगी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगी ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी, जिसके लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।