कांग्रेस में जल्द होगा फेरबदल, उपचुनाव की तैयारियों में जुटा हाईकमान

Edited By Ekta, Updated: 27 Jun, 2019 10:32 AM

congress will soon be amended

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस ने अब उपचुनाव के लिए अभी से ही कमर करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस 30 जून को जिला सिरमौर के पच्छाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस...

शिमला (राक्टा): लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस ने अब उपचुनाव के लिए अभी से ही कमर करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस 30 जून को जिला सिरमौर के पच्छाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्यापक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। इसके साथ ही पार्टी की मजबूत और विस क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। बताया गया है कि इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव भी लेंगे। इसके बाद जल्द ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।  

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप तथा कांगड़ा लोकसभा सीट से किशन कपूर ने चुनाव में जीत हासिल की थी। सुरेश कश्यप पच्छाद से विधायक थे तथा किशन कपूर धर्मशाला से। इन दोनों नेताओं ने विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया है। इसके बाद ये दोनों सीटे खाली हो गई हैं तथा चुनाव आयोग को यहां पर 6 माह के अंदर चुनाव करवाने आवश्यक हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव नवम्बर माह से पहले हो सकते हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने बताया कि 30 जून को पच्छाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक होगी, जिसके बाद धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

एकजुट होना कांग्रेस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती 

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भले की कमर करनी शुरू कर दी हो, लेकिन खेमों में बंटी प्रदेश कांग्रेस के समक्ष एकजुटता सबसे बड़ी चुनौती है। सोशल मीडिया पर पार्टी के पदाधिकारी अपने ही वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। इसके चलते पार्टी को जांच कमेटी का गठन तक करना पड़ा। ऐसे में यदि कांग्रेस में आपसी गुटबाजी नहीं थमती है तो उपचुनाव में भी कांग्रेस की राह आसान नहीं होगी।

कांग्रेस में जल्द होगा फेरबदल, हाईकमान तैयारियों में जुटा

प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही व्यापक स्तर पर फेरबदल होगा। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक व अग्रणी संगठनों के साथ ही विभिन्न प्रकोष्टों की कार्यकारिणी भंग किए जाने की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर अपनी मोहर लगा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने भी इस तरह की पैरवी की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अभी हाईकमान से किसी भी कार्यकारिणी को भंग किए जाने की लिखित सूचना नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने माना कि जल्द ही संगठन में व्यापक फेरबदल संभव है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!