'लोस चुनावों में भाजपा को धूल चटाएगी कांग्रेस'

Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2018 12:50 PM

congress will dust the bjp in the elections

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य उर्मिला शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी लोकसभा में बड़ी जीत हासिल करेगी। प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजयी होगी।...

ऊना : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य उर्मिला शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी लोकसभा में बड़ी जीत हासिल करेगी। प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजयी होगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू कांग्रेस के काबिल अध्यक्ष हैं। उनकी अगुवाई में पिछले 5 वर्ष में संगठन काफी मजबूत हुआ है। सुक्खू ही ऐसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जिनके नेतृत्व में वर्तमान जयराम सरकार के खिलाफ हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं व नेताओं में जोश भरने में सुखविंदर सिंह का ही बड़ा रोल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सफल रैलियों का आयोजन यह दर्शाता है कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह की स्वीकार्यता सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी और चुनावों में भाजपा को धूल चटाएगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गत 6 माह से भाजपा सरकार फेल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महिला शक्ति भी भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!