किसान आंदोलन के समर्थन में गरजी कांग्रेस, शिमला में किया चक्का जाम

Edited By Vijay, Updated: 08 Dec, 2020 07:49 PM

congress wheel jammed in shimla in support of farmers movement

किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर धरने-प्रदर्शन आयोजित किए। शिमला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से लेकर लिफ्ट तक रैली निकाली और चक्का जाम...

शिमला (राक्टा): किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर धरने-प्रदर्शन आयोजित किए। शिमला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से लेकर लिफ्ट तक रैली निकाली और चक्का जाम किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने नए कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा एकाएक पहले कृषि कानून पर अध्यादेश लाए गए और बाद में विपक्ष व किसान नेताओं से विचार-विमर्श किए बिना उन्हें कानून का रूप दे दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट था, इसलिए ऐसा किया गया।

किसानों के साथ वार्ता की लीपापोती कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार आज भी इन किसानों के साथ वार्ता की लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव और युकां के सहप्रभारी वेद शर्मा, युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष यशवंत छाजटा व शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साजिश नहीं होने दी जाएगी सफल

राठौर ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन को षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी की कोशिश नाकाम हो रही है। पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने की सरकार की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

कांग्रेस लड़ेगी निर्णायक लड़ाई

कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल व विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उक्त नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ  निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!