कांग्रेस एकजुट तो सब पर भारी, किसी में नहीं हराने का दम : तजिंदर पाल बिट्टू

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2022 06:00 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने दावा किया कि हिमाचल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि विस चुनाव से पहले शिमला नगर-निगम चुनाव...

शिमला (योगराज/राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने दावा किया कि हिमाचल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि विस चुनाव से पहले शिमला नगर-निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में हुए 4 उपचुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत का एक बड़ा व उत्साहवर्द्धन संदेश पूरे देश में गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता और जीत का सिलसिला इसी तरह कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है, यदि संगठन एकजुट रहे तो कांग्रेस को हराने का किसी में भी दम नहीं है।

पंजाब में कांग्रेस पुन: सत्ता में काबिज होगी

बिट्टू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पुन: सत्ता में काबिज होगी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल से पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग व नेता कार्यशील, संघर्षशील है और उन्हें खुशी है कि उन्हें देवभूमि में पार्टी व लोगों की राजनीतिक तौर पर सेवा करने का मौका मिला है। इस दौरान जालंधर के मेयर सिमरनजीत सिंह बिट्टू, महासचिव रजनीश किमटा, विधायक व पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, पीसीसी सचिव सुशांत कपरेट सहित अन्य मौजूद रहे।

देवभूमि में काम करने का सौभाग्य मिला

तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि हिमाचल उनके लिए नया नहीं है। वह हर साल माता चिंतपूर्णी मंदिर में शीष नवाने आते हैं। प्रदेश से उन्हें बड़ा स्नेह है और देवभूमि में उन्हें काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राजीव शुक्ला का प्रदेश की जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया।

मजबूती के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस : राठौर

इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिट्टू का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिट्टू का ग्रास रूट से संगठन का बहुत बड़ा अनुभव है। राठौर ने कहा कि आज वह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे लेकिन कोरोना के चलते कांग्रेस कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है और सभी एकजुटता के साथ खड़े हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!