बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस उग्र, राठाैर बोले-केंद्र ने तेल कंपनियों को दी देशवासियों को लूटने की खुली छूट

Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2021 05:54 PM

congress target on government about inflation

डीजल, पैट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांगे्रस उग्र हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने आज देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने...

शिमला (ब्यूरो): डीजल, पैट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांगे्रस उग्र हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने आज देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है। इसके तहत जब चाहो, जितना चाहो मनमर्जी से तेल के मूल्यों को बढ़ाते चलो और अपनी तिजोरियों को भरते चलो। उन्होंने रसोई गैस सिलैंडर के मूल्यों में एकमुश्त 50रु पए की बढ़ौतरी को गैरबाजिब बताते हुए कहा है कि इसका सीधा असर आम और गरीब लोगों के साथ-साथ महिला वर्ग पर पड़ा है जो सीमित साधनों व सीमित आय के चलते अपने घर का चूल्हा-चौका चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह पैट्रोल और डीजल 100रु पए के आसपास पहुंच गया है। हर रोज इसके मूल्यों में बढ़ौतरी कर सरकार देश को अपने चुनावी वायदे के अच्छे दिन दिखा रही है। यूपीए सरकार के समय एलपीजी सिलैंडर की कीमत 436 रुपए के आसपास होती थी जो आज बढ़कर 866 रुपए से भी ज्यादा हो गई है। इसी तरह तेल जो 45 से 50 रुपए के आसपास मिलता था, जो आज डबल से ज्यादा 100 रुपए तक पहुंच गया है। बावजूद इसके सरकार को इसकी कोई भी चिंता नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को आज न महंगाई नजर आ रही है और न ही लोगों की कोई समस्या। उन्होंने कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर पिछले 3 महीनों से सड़कों पर बैठा है और उनकी आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों व किसानों के साथ उनकी आवाज बन कर खड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!