कूड़े के ढेर में बैलेट पेपर मिलने पर उग्र हुई कांग्रेस, राठौर ने सरकार पर जड़ा ये आरोप

Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2021 08:05 PM

congress target on government

जिला सोलन के धर्मपुर विकास खंड में मतदान केंद्र के पास मोहर लगे 25 बैलेट पेपर कूड़े के ढेर में मिलने पर कांग्रेस उग्र हो गई है। इसी कड़ी में सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप दागा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष...

शिमला (राक्टा): जिला सोलन के धर्मपुर विकास खंड में मतदान केंद्र के पास मोहर लगे 25 बैलेट पेपर कूड़े के ढेर में मिलने पर कांग्रेस उग्र हो गई है। इसी कड़ी में सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप दागा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उक्त मामले के सामने आने से वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उक्त मामले को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयोग के समक्ष जाएगी और सरकार की उक्त कारगुजारी के खिलाफ  अपना रोष प्रकट करते हुए भाजपा के खिलाफ  कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग करेगी।

मामला बहुत ही संगीन और गंभीर

उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह मामला बहुत ही संगीन और गंभीर है इसे कदापि हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया है, उसे उसकी कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। राठौर ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि मोहर लगे मत पत्रों का खुले में मिलना साफ  इंगित करता है कि प्रदेश में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में बहुत बड़ी धोखाधड़ी और गड़बडिय़ां हुई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

जनमत चुराकर मतदाताओं का किया अपमान

राठौर ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने चुनाव परिणामों के बाद जनादेश को धन-बल और जोर जबरदस्ती से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को हराने वाले लोगों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर बिठाने का काम किया। भाजपा जनमत को चुराकर मतदाताओं का अपमान कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!