हिमाचल में कांग्रेस का शक्ति एप लॉन्च, राहुल गांधी करेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद

Edited By Ekta, Updated: 23 Sep, 2018 04:12 PM

congress shakti app lunched in himachal

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है। शक्ति एप लॉन्च करने वाला हिमाचल प्रदेश 16वां राज्य बन गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शक्ति को लॉन्च किया। इसके माध्यम से पार्टी अध्यक्ष...

शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया है। शक्ति एप लॉन्च करने वाला हिमाचल प्रदेश 16वां राज्य बन गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शक्ति को लॉन्च किया। इसके माध्यम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को जन सामान्य बेस की जगह काडर बेस पार्टी बनाना है। 
PunjabKesari

शक्ति प्रोजेक्ट के संयोजक गोकुल बुटेल ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और तेलंगाना आदि राज्यों में पार्टी ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लागू कर चुकी है। जिसकी सफलता के बाद इसे यूपी, हरियाणा, असम और हिमाचल प्रदेश में भी लागू किया गया है। शक्ति एप से कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य को मोबाइल नंबर 9594572799 पर अपना वोटर आई कार्ड नंबर एसएमएस करना होगा। एक मोबाइल नंबर पर एक ही वोटर आई कार्ड पंजीकृत होगा। आई कार्ड के पंजीकरण के बाद सदस्य संबंधी बूथ, ब्लॉक व जिला समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां कांग्रेस के डाटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट के पास पहुंच जाएंगी।

कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश और सुझाव सीधे बूथ स्तर कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकेंगे। कार्यकर्ता भी अपने संदेश और सुझाव पार्टी हाईकमान को दे पाएंगे। इसके लिए विकसित सॉफ्टवेयर में सभी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से जुड़ने की व्यवस्था भी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों की लगातार जानकारी मिलती रहेगी। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। 2019 तक एक करोड़ कार्यकर्ता को जोड़ने का लक्ष्य। हर सेकेंड कांग्रेस से एक कार्यकर्ता जुड़ रहा है। हर दिन 40 हजार कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। अभी तक 29 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शक्ति एप से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 31 कतुबर तक दो लाख कार्यकर्ताओ को शक्ति से जोड़ा जायेगा और  जो कार्यकर्त्ता ज्यादा लोगों को जोड़ना उन्हें राहुल गांधी सम्मनित भी करेंगे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!