लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस सेवादल के 7 ब्लॉकों की कार्यकारिणी भंग

Edited By Ekta, Updated: 11 Dec, 2018 11:31 AM

congress seva dal 7 block executive dissolution

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही जिला हमीरपुर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिला के भोरंज ब्लॉक केसंगठक सुरेंद्र कुमार व कार्यकारिणी यथावत कार्य करती रहेगी। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल ने कहा...

 

हमीरपुर (ब्यूरो): लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही जिला हमीरपुर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिला के भोरंज ब्लॉक केसंगठक सुरेंद्र कुमार व कार्यकारिणी यथावत कार्य करती रहेगी। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल ने कहा कि भोरंज ब्लॉक की कार्यकारिणी हाल ही में नए प्रारूप के तहत बनी है, इसलिए यह अपना काम करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अन्य ब्लॉकों में हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर, बिझड़ी, गलोड़ व टौणी देवी की कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया है। 

कांग्रेस सेवादल के 7 ब्लॉकों की कार्यकारिणी भंग

उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक कार्यकारिणियों को भंग किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। कौंडल ने बताया कि अब कांग्रेस सेवा में 25 से 35 साल तक के युवा कांग्रेस सेवादल व ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन में महिलाओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा ताकि लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!