शिमला में राजभवन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी कांग्रेस, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2022 06:10 PM

congress roared against the central government in shimla

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच एजैंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वीरवार को राजभवन के बाहर धरने प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में...

शिमला (राक्टा): कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच एजैंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने वीरवार को राजभवन के बाहर धरने प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा व विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस भाजपा की तानाशाही का डट कर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठे मामले बनाए और अब जांच एजैंसियों पर दबाव बना कर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है। 

राहुल गांधी को परेशान करने के लिए की जारी पूछताछ
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से ईडी की घंटों लंबी पूछताछ उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस का जबरन घुसना और उनके नेताओं से हाथापाई करना बहुत ही ङ्क्षनदनीय है। आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और एक तानाशाही ढंग से लोगों की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने साफ किया है कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है। मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक निर्णयों का तब तक विरोध जारी रखेगी, जब तक सीबीआई, इन्कम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग बंद नहीं हो जाता तथा उनके नेताओं के खिलाफ बनाए झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते। सत्याग्रह प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, जितेंद्र चौधरी, यशवंत छजटा के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

देश में चल रहा तानाशाही का राज : राठौर
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में इस समय तानाशाही का राज चल रहा है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पुलिस की घुसपैठ और उनके नेताओं के साथ मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सबसे डरने वाली नहीं है और इसका हर स्तर पर मुकाबला करेगी। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा देश में कांग्रेस से घबराई हुई है। ऐसे में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!