महंगाई के खिलाफ भारत बंद को कांग्रेस तैयार, सुक्खू ने हर वर्ग से मांगा सहयोग

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2018 07:20 PM

congress ready to stop india against inflation

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 10 सितम्बर को महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने भी भारत बंद को सफल बनाने के लिए कमर कस दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यापारियों व व्यापार...

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 10 सितम्बर को महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने भी भारत बंद को सफल बनाने के लिए कमर कस दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यापारियों व व्यापार मंडल के अध्यक्षों सहित समाज के हर वर्ग से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा है। पार्टी का तर्क है कि महंगाई के बेलगाम होने से आज देश में हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हर वर्ग से आह्वान किया है कि वे 10 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी सूरत में आपातकालीन सेवाओं एम्बुलैंस, अग्रिशमन व अन्य सेवाओं को न रोका जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण फेल हो चुके हैं।

पैट्रोल के दाम 80 रुपए के पार
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में पैट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपए कमाए। उन्होंने कहा कि देश में पैट्रो पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस का सिलैंडर 900 का हो गया है। 16 मई, 2014 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरेल थी जबकि आज कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरेल है। उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. के समय पैट्रोल की कीमत 70रु पए थी जबकि मोदी सरकार में बीते 6 सितम्बर को 80 रुपए के पार है। इसी तरह डीजल की कीमत 55 रु पए थी जबकि आज 70 रुपए के पार है।

900 रुपए में मिल रहा गैस सिलैंडर
उन्होंने कहा कि रसोई गैस का सिलैंडर यू.पी.ए. सरकार में 400 रुपए था जबकि आज 900 रुपए में मिल रहा है। यू.पी.ए. सरकार में दूध 40 रुपए लीटर था और आज 52 रुपए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई को लेकर आमजन की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में हर वर्ग इसमें शामिल हो ताकि केंद्र सरकार के कान पर जूं रेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!