कांग्रेस ने फिर जताया EVM पर संदेह, देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग

Edited By Ekta, Updated: 11 Jun, 2019 02:09 PM

congress reacts again to evm

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बड़ी हार के बाद अब पार्टी में हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने इवीएम में छेड़खानी की बात कही है। रजनी पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक नगर पंचायतो के चुनावों में कांग्रेस को...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बड़ी हार के बाद अब पार्टी में हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने इवीएम में छेड़खानी की बात कही है। रजनी पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक नगर पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला है और वहां पर चुनाव बेलेट पेपर से हुए लेकिन लोकसभा के चुनावों में ईवीएम से चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की वहां से हार हुई है। ऐसी स्थिति में इवीएम पर सवाल उठाना लाजमी है। कांग्रेस देश में ईवीएम की बेलेट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग करती है। 
PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी हार के कारणों पर मथन कर है और अगर जरुरत पड़ेगी तो संगठन में जरुरी बदलाव भी किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद बूथ स्तर से लेकर बदलाव किए जाएंगे। मीटिंग में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी बेलेट पेपर पर चुनाव होने को सबसे ईमानदार तरीका बताया है और ईवीएम को मेनुप्लेट करने की बात कही है। वीरभद्र ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा का एजेंट बनकर उसे जीतने का काम किया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि मीटिंग में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी और जो भी सुझाव आएंगे, उस पर चर्चा करने के बाद संगठन में बदलाव किए जाएंगे। मीटिंग में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!