Edited By Ekta, Updated: 11 Apr, 2018 03:18 PM
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 100 दिन की हिमाचल बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री ने खुद 100 दिन में प्रदेश की दिशा बदलने और नीति तय करने की बात कही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि...
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 100 दिन की हिमाचल बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री ने खुद 100 दिन में प्रदेश की दिशा बदलने और नीति तय करने की बात कही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद माना है कि 100 दिन की सरकार छोटे काम ही कर पाई है। साथ ही सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने और युवाओं के लिए रोजगार की कोई नीति सरकार लेकर नहीं आई है।
वही उन्होंने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर जितने का दावा किया है। हिमाचल विधानसभा स्पीकर राजीव बिंदल द्वारा बीजेपी की राष्टीय कार्यकरिणी बैठक में भाग लेने पर प्रदेश अध्यक्ष ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर किसी पार्टी को स्पोर्ट नहीं करना बल्कि उनको निर्दीलीया जैसी भूमिका निभानी चाहिए।