प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने पर शिमला में प्रदर्शन, कांग्रेस ने फूंका CM योगी का पुतला

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2019 07:34 PM

congress protest in shimla

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस पूरे देश मे आगबबूला हो गई है। बता दें कि प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन को लेकर नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा...

शिमला (योगराज): कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस पूरे देश मे आगबबूला हो गई है। बता दें कि प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन को लेकर नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया और घटनास्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने पर भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने योगी और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ शिमला में जबरदस्त नारेबाजी की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका।
PunjabKesari, Protest Image

कार्ट रोड में फूंका योगी का पुतला

हालांकि प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन में ज्यादा भीड़ नहीं जुटा पाई और न ही प्रदर्शन के लिए अपने दफ्तर से ज्यादा बाहर निकल पाई। कांग्रेस ने अपने दफ्तर से 4 कदम बाहर कार्ट रोड में योगी का पुतला फंूका और 10 मिनट के लिए रोड भी जाम किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि प्रियंका वाड्रा अपनी दादी इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर चल रही हैं। योगी सरकार ने प्रियंका वाड्रा को सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने की परमिशन नहीं दी जोकि लोकतंत्र की हत्या है।
PunjabKesari, Effigy Burn Image

कांग्रेस नेताओं को तंग किया तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस राज्यपाल से इस मामले को लेकर मिलना चाहती थी लेकिन अभी तक नए राज्यपाल ने अपना पद नहीं संभाला है, यह भी एक तरह का संवैधानिक संकट है। केंद्र की तानाशाह सरकार अगर इसी तरह से कांग्रेस के नेताओं को तंग करती रही तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ेगी। प्रदर्शन में नेेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विक्रमादित्य सिंह, नंदलाल, मोहन लाल बरागटा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने हिस्सा लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!