CAB का विरोध कर मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही कांग्रेस : मुरलीधर राव

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2019 11:46 PM

congress playing the role of muslim league opposing of cab

नागरिकता संशोधन बिल देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए पारित किया गया है और यह देश के अल्पसंख्यक नागरिकों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस इसका विरोध कर मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही है।

शिमला (योगराज): नागरिकता संशोधन बिल देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए पारित किया गया है और यह देश के अल्पसंख्यक नागरिकों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस इसका विरोध कर मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने बुधवार को भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित ‘बुद्धिजीवी सम्मेलन’ में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मेघालय के जनजातीय क्षेत्र संविधान की छठी अनुसूची में शामिल हैं इसलिए यहां नागरिकता संशोधन बिल लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यह बिल उन क्षेत्रों में भी लागू नहीं होता है जो बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर 1873 के तहत आंतरिक सीमा में अधिसूचित किए गए हैं, इस कारण अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड लगभग पूरी तरह इस अधिनियम की सीमा से बाहर हो गए हैं।
PunjabKesari, Intellectual Seminar Image

कांग्रेस पार्टी ले रही गैर-लोकतांत्रिक तरीकों का सहारा

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की ओर कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा एक मात्र दल है जो राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर निरंतर जनता के सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं तथा सार्वजनिक सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है जबकि कांग्रेस पार्टी गैर-लोकतांत्रिक तरीकों का सहारा ले रही है।
PunjabKesari, Intellectual Seminar Image

भाजपा किसी धर्म या क्षेत्र के खिलाफ नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी धर्म या क्षेत्र के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों को चिंता करने की आवश्यकता नही है क्योंकि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकता संशोधन बिल के बारे में झूठा प्रोपेगंडा करके देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल के बाद भी पाकिस्तान से मुस्लिम 11 वर्ष तक भारत में रहने के बाद सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर भारत के नागरिक बन सकते हैं।
PunjabKesari, Intellectual Seminar Image

पाकिस्तान में कुचले गए अल्पसंख्यकों के अधिकार

उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से तीन देशों के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई लोगों को आयु में छूट प्रदान कर आयु सीमा 11 वर्ष से घटाकर 6 वर्ष की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान उन 3 देशों के मुस्लिमों के लिए कैसे लागू हो सकता है, जहां वह बहुसंख्यक है। उन्होंने कहा कि 1950 में जवाहर लाल नेहरू और लियाकत अली के मध्य दोनों देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए इकरारनामा हुआ था। भारत ने इसका पूर्णत: पालन किया जबकि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचला गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दक्ष और सशक्त नेतृत्व में यह अधिनियम पारित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र-एक संविधान के लिए प्रतिबद्ध है।
PunjabKesari, Intellectual Seminar Image

देश भर में विभिन्न स्तरों पर आयोजित होंगे बुद्धिजीवी सम्मेलन : सत्ती

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने मुख्यमंत्री तथा मुख्य वक्ता मुरलीधर राव का स्वागत करते हुए कहा कि इन दोनों ही नेताओं ने 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए काम किया है, उस समय वहां आतंकवाद चरम था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नागरिकता संशोधन बिल के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए देश भर में विभिन्न स्तरों पर बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!