विक्रम ठाकुर बोले- विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पार्टी विफल रही

Edited By kirti, Updated: 03 May, 2018 11:56 AM

congress party failed to play the role of opposition

राज्य के उद्योग, श्रम-रोजगार व तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।दरअसल उन्होंने यह अारोप पत्रकारों से बात करते हुए लगाए कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के लोगों की चिंता नही...

ज्वालामुखी(पंकज) : राज्य के उद्योग, श्रम-रोजगार व तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।दरअसल उन्होंने यह अारोप पत्रकारों से बात करते हुए लगाए कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के लोगों की चिंता नही है। वह केवल अपनी असफताओं को छुपाने के लिए तथ्यहीन बयानवाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की बात करनी है तो कांग्रेस पार्टी अपने 4 साल के कार्यकाल का आंकलन कर भाजपा सरकार के मात्र चार महीने के कार्यकाल से तुलना कर सकती है और तबादलों की बात करनी है तो कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक के इसकी भी तुलना कर सकती है।

केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा
उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस पार्टी की भूमिका नकारात्मक ही रही है।क्योंकि कांग्रेस पार्टी में एक दूसरे से बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। इस होड़ में जनता के मुद्दे काफी पीछे छूट गए है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल व पारदर्शी नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए सकारात्मक प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए धन का प्रावधान करने के लिए आद्योगिक पैकेज को वर्ष 2022 तक बढ़ा दिया है। विक्रम ठाकुर ने बताया की औद्योगिक पैकेज मिलने व उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने से राज्य में उद्योगों को और बढ़ावा मिलेगा व प्रदेश में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को कई रियायते मिलना संभव हो सकेगा।

4 महीनों में जयराम बेरोजगारों विशेष उपहार दिए
उन्होंने वताया की हिमाचल प्रदेश में 2019 में लोकसभा के चुनाव होगें। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 4 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। पिछले चार महीनों में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने बेरोजगारों, नजवानों व बजुर्गों के लिए अपने बजट में विशेष उपहार दिए है और महिलाओं के लिए रसोई गैस दी है और 70 सालों वृद्धों के लिए पेंसन देगी। हिमाचल प्रदेश के लिए मोदी सरकार नया पैकेज दिया। उन्होंने राज्य में 10 मेगावाट तक बिजली योजना लगाने के लिए सर्कार उपदान भी देगी। जिससे प्रदेश में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!