5 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, BJP पर जड़ा ये आरोप (Video)

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2019 05:30 PM

हमीरपुर में 5 वर्ष की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले के बाद जहां सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, वही शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ए.डी.सी. रतन गौतम से मिलकर एक...

हमीरपुर (राकेश पाल): हमीरपुर में 5 वर्ष की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले के बाद जहां सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, वही शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी इसका कड़े शब्दों में विरोध किया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ए.डी.सी. रतन गौतम से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की गई।

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कांग्रेस पार्टी का यह आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है और प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए यह मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

भाजपा सरकार में बेखौफ हुआ आपराधिक तत्व

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है उसके बाद से कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आए दिन प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, उत्पीडऩ सहित अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!