भाजपा सरकार की उपलब्धियां नहीं पचा पा रहे कांग्रेस नेता : रणधीर

Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2018 07:53 PM

congress leader not digested the bjp government s achievements

भाजपा की केंद्र सरकार की 52 महीने की उपलब्धियों और प्रदेश की भाजपा सरकार की 9 महीने की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं और बौखलाहट के परिणामस्वरूप तथ्यविहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

नयनादेवी (मुकेश): भाजपा की केंद्र सरकार की 52 महीने की उपलब्धियों और प्रदेश की भाजपा सरकार की 9 महीने की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं और बौखलाहट के परिणामस्वरूप तथ्यविहीन बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने श्रीनयनादेवी में भाजपा मंडल की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पहले श्रीनयनादेवी में भाजपा मंडल की एक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम ने की। इस बैठक में जहां पर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा मौजूद रहे। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा और जिला महामंत्री राम कुमार एवं जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष किशन चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नोटबंदी और जी.एस.टी. लगाकर काले धन पर कसा शिकंजा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जहां पर नोटबंदी और जी.एस.टी. लगाकर काले धन पर शिकंजा कसा, वहीं उन्होंने सॢजकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ  मुंहतोड़ जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने भी अपने 9 महीने के कार्यकाल में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौसदन बनाकर गायों के संरक्षण के लिए भी व्यापक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी अग्रसर है, जिसका उदाहरण है प्रदेश में हैलीटैक्सी सेवा को शुरू करना और साथ में श्रीनयनादेवी-आनंदपुर रोप-वे के समझौते को अमलीजामा पहनाना। रणधीर शर्मा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश और प्रदेश सरकार की भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!