Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2019 11:12 PM
नादौन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के विरुद्ध की गई बयानबाजी पर हमीरपुर जिला कांग्रेस के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। सुक्खू द्वारा राठौर को अनुभवहीन कहने व आलाकमान के...
हमीरपुर (ब्यूरो): नादौन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के विरुद्ध की गई बयानबाजी पर हमीरपुर जिला कांग्रेस के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। सुक्खू द्वारा राठौर को अनुभवहीन कहने व आलाकमान के फैसलों पर अंगुली उठाने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों कमल पठानिया व नरेश लखनपाल ने सुक्खू को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुक्खू के कार्यकाल में पार्टी 5 चुनाव हारी और संगठन आधारहीन लोगों का जमावड़ा बनकर रह गया था। पोलिंग बूथों से संगठन गायब हो चुका था, ऐसे में राठौर के मात्र 9 महीने के कार्यकाल पर अंगुली उठाना तर्कसंगत नहीं है।
कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय सही
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी को भंग करने का सही निर्णय सोनिया गांधी ने लिया है, जिस पर अंगुली उठाना हाईकमान के विरुद्ध अनुशासनहीनता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर सुक्खू इसी तरह पार्टी के अंदर मतभेद पैदा करके भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम करते रहे तो वे सोनिया गांधी के पास शिकायत करने पर मजबूर होंगे।