बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर कांग्रेस ने किया सराज की जनता का अपमान : राम सिंह

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2019 06:16 PM

congress insulted the people of saraj

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाना सराज की भोली-भाली जनता का अपमान है। मंडी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने इस चुनाव में भारी मतदान कर...

मंडी (पुरुषोत्तम): मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सराज में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाना सराज की भोली-भाली जनता का अपमान है। मंडी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने इस चुनाव में भारी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और उनके ससुर ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर सराज के स्वाभिमान पर चोट की है। सराज में वर्ष 2017 में भी 86 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार भी लोगों ने खुलकर मतदान किया। यह मतदान भाजपा के पक्ष में होने के अंदेशे से ही कांग्रेस हताश और निराश है, जिस कारण हताशा में अब ऐसी बयानबाजी की जा रही है।

50 वर्षों तक राज करने वाला परिवार अब जनता को निकाल रहा गालियां

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब 66 दिन में 106 रैलियां कर रिकॉर्ड स्थापित किया। नीति आयोग में प्रदेश सरकार को ईमानदारी में प्रथम और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक सर्वे के अनुसार देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का सम्मान हासिल हुआ है, जिस पर हमें गर्व है लेकिन सुखराम परिवार मंडी के मान-सम्मान की बजाय उस जनता को गालियां निकाल रहा है जिनके मतों से यह परिवार 50 वर्षों तक राज करता रहा। अब राजनीतिक जमीन खिसकती देख उसी जनता को बेवकूफ बनाने पर तुले हैं। मंडी की जनता समझदार है क्योंकि वे इनके धनबल के आगे नहीं झुकी बल्कि उन्हें इस कृत्य के लिए हाशिए पर धकेल दिया है और अगले कई दशकों तक यह परिवार ऐसी हिमाकत नहीं कर पाएगा।

कांग्रेस के पक्ष में न हो एग्जिट पोल तो ई.वी.एम. को ठहराया जाता है दोषी

उन्होंने कहा कि यदि एग्जिट पोल विपक्ष के पक्ष में आए तो ठीक और अगर कांग्रेस के पक्ष में न हो तो ई.वी.एम. को दोषी ठहराया जाता है। वीरवार को होने वाली मतगणना के बाद भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस अवसर पर मंडी जिला भाजपा प्रैस सचिव अजीत कपूर और मीडिया प्रभारी राजा सिंह भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!