Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2019 11:14 PM
कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल बुधवार शाम को शिमला पहुंचीं। शिमला पहुंचने पर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा, विधायक विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस...
शिमला: कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल बुधवार शाम को शिमला पहुंचीं। शिमला पहुंचने पर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा, विधायक विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव बलदेव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। पाटिल वीरवार को पार्टी की चौड़ा मैदान में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेंगी। इसके साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी।